सर्दियों में ठंड से बचने और शरीर को गर्म रखने के लिए क्या खायें और कैसे खायें.?

● सर्दियों का मौसम आ गया है और इससे आपको ठंड भी लग सकती हैं।

● सर्दियों के दिनों में सिर्फ स्वेटर पहनने से काम नहीं चलेगा, आपको अपने भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करना पड़ेगा जो आपको अंदर से गर्मी दे।

● आपको सर्दी से बचने के लिए और शरीर को गर्म रखने के लिए क्या खाना चाहिए?
जानिये...

■ आज के लेख में हम जानेंगे कि सर्दी के मौसम में ठण्ड को दूर भगाने और शरीर को अंदरूनी रूप से गर्म रखने के लिए क्या खाना चाहिए?
● कौन सी चीजों के सेवन से सर्दियों में अन्दर से गर्म रहा जा सकता हैं.?
सर्दी से बचने के लिए यह आहार आपकी मदद करते हैं।

● सर्दियों में ठण्ड से बचने के लिए जरूर खाए यह चीज़े :-
■■ हल्दी ■■
(घर की पिसी हुई हल्दी प्रयोग करें)
● अगर आप ठण्ड के मौसम में बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो हल्दी का सेवन जरूर करे।

● इसलिए लिए आप दूध में हल्दी मिला कर पकाए और पिए।

● इस हल्दी वाले दूध को रात को सोने से 1 घंटा पहले या फिर दिन में कभी भी पिए।

● इससे आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और सर्दी से राहत मिलेगी।

■■ अनार ■■
● अनार में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-सी और पोलीफेनॉल्स (polyphenols) पाए जाते हैं जो आपको बुखार कम करने में मदद करते हैं और सर्दी लगने से भी बचाते हैं।

● अनार को खाने से खून साफ़ होता हैं और धमनियों की ब्लॉकेज को खोला जा सकता हैं।

■■ तिल ■■
● जाड़ो के दिनों में तिल का सेवन करने से शरीर को गर्मी मिलती हैं।

● तिल के तेल से मालिश करने से ठण्ड से बचाव होता हैं।

● तिल और मिश्री का काढ़ा बना कर पीने से खांसी जुकाम ठीक होता हैं और कफ़ फेफड़ो से बाहर निकलता हैं।

■■ दालचीनी ■■
● दालचीनी को भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता हैं।

● दालचीनी स्वाद में मीठी और शरीर को एक नयी गर्मी देने वाली होती हैं।

● दालचीनी शरीर में गर्मी पैदा करती हैं जो आपको ठण्ड से लड़ने में मदद करती हैं।

● दालचीनी को आप खाना बनाने के अलावा चाय, कॉफ़ी में डाल कर इस्तेमाल करे सकते हैं।

■■ गाजर ■■
● गाजर को खाने से आँखों की रोशिनी बढ़ती हैं।

● इससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता में भी बढ़ोतरी होती हैं, जिससे सर्दियों के मौसम में आपको ठडं नहीं लगती हैं।

● सर्दियों के दिनों में गाजर का हलवा जरूर खाना चाहिए, इससे एक तो आपको सर्दी से बचाव होगा, शरीर को अंदरूनी रूप से गर्मी मिलेगी ।

■■ हरी मिर्च ■■
● हरी मिर्च को खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती हैं।

● इसका तीखापन शरीर का तापमान बढ़ाने में मदद करता हैं। इसलिए ठण्ड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए हरी मिर्च को जरूर खाए।

■■ शहद ■■
● जब भी आपकी खांसी या जुकाम होता हैं तो एक चम्मच शहद खाने की सलाह दी जाती हैं।

● यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने का एक नेचुरल तरीका हैं।

● सर्दियों के दिनों में शहद को खाने से यह आपको सर्दी लगने से बचाता हैं।

● शहद एक नेचुरल स्वीटनर माना जाता हैं, आप चीनी की जगह इसका इस्तेमाल करे।

● शहद आपकी कैलोरी को भी कम करने में मदद करता हैं।

● सर्दी से बचने के लिए और शरीर को गर्म रखने के लिए सर्दियों में शहद को जरूर खाए।

■■ खट्टे फल ■■
● खट्टे फलो में विटामिन सी और फ्लावोनोइड पाए जाते हैं जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

● यह शरीर को गर्म रखने में भी मदद करते हैं।

● इसके अलावा खट्टे फलो को खाने से गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बढ़ता हैं।

■■ बादाम ■■
● ज्यादातर यही कहा जाता हैं कि बादाम खाने से दिमाग का विकास होता हैं और याददास्त अच्छी होती हैं।

● लेकिन सर्दियों में बादाम खाने से कब्ज़ की समस्या दूर होती हैं और सर्दी से भी बचाव होता हैं।

● इसमें विटामिन ई पाया जाता हैं जो हमे सर्दियों में होने वाले स्किन प्रॉब्लम से बचाता हैं।

■■ लहसुन ■■
● हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को लहसुन खाने की सलाह दी जाती हैं।

● लेकिन ठण्ड के मौसम में लहसुन खाने से हमारे शरीर को अंदरूनी रूप से गर्मी मिलती हैं।

● लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो हमें बैक्टीरिया और वायरस के हमले से बचाते हैं।

● गले में खराश होने पर 2-3 कच्ची लहसुन की कलियाँ खाने से आराम मिलता हैं।

● ठण्ड से बचने के लिए लहसुन बहुत ही फायदेमंद माना जाता हैं।

■■ लौंग ■■
● लौंग के सेवन से शरीर में गर्मी आती हैं।

● लौंग का इस्तेमाल ठण्डे इलाको में सबसे ज्यादा किया जाता हैं।

● लौंग का इस्तेमाल आप चाय में डाल कर भी कर सकते हैं।

■■ प्याज ■■
● प्याज खाने से बॉडी का टेम्परेचर बढ़ जाता हैं और पसीना आने लगता हैं।

● इससे बॉडी की इम्युनिटी भी बढ़ती हैं।

■■ ड्राई फ्रूट ■■
● ठण्ड से बचने से के लिए आपको ड्राई फ्रूट का सेवन जरूर करना चाहिए।

● इसके लिए आप अखरोट, मूंगफली और बादाम को खा सकते हैं।

● यह विटामिन, फाइबर से भरपूर होते हैं जो आपको गर्मी प्रदान करते हैं।

■■ मूंगफली ■■
सर्दी के मौसम में मूंगफली को जरूर खाना चाहिए।

● मूंगफली को खाने से शरीर में गर्मी आती हैं और सर्दी से बचाव होता हैं।

■■ अमरुद ■■
● खट्टे फले की तरह अमरुद में भारी मात्रा में विटामिन सी होता हैं जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं।

● इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम भी पाया जाता हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाता हैं और दिल के लिए भी अच्छा माना जाता हैं।

■■ बाजरा ■■
● बाजरा को खाने से शरीर में गर्मी आती हैं।

● कई ग्रामीण इलाको में बाजरे की रोटी और टिक्की का इस्तेमाल सर्दी से बचने के लिए किया जाता हैं।

● दूसरे अनाजों के मुकाबले बाजरे में प्रोटीन सबसे ज्यादा पाया जाता हैं।

● ठंड से बचने के लिए बाजरा जरूर खाए, आप छोटे बच्चो को भी बाजरे की रोटी खिला सकते हैं।

■ मेथी का साग ■
● मेथी के साग में आयरन और फोलिक एसिड ज्यादा मात्रा में पाया जाता हैं।

● मेथी के साग को खाने से शरीर में खून की वृद्धि होती हैं और शरीर में गर्मी पैदा होती हैं।

■■ अदरक ■■
● सर्दी से बचने के लिए और शरीर को गर्म रखने के लिए अदरक से सस्ता उपाय और कोई नहीं हैं।

● आप सुखी और कच्ची अदरक दोनों का इस्तेमाल करे सकते हैं।

● अदरक के सेवन से बॉडी की इम्युनिटी बढ़ती हैं।

● अपने शरीर को गर्म रखने के लिए आप अदरक वाली चाय को भी पी सकते हैं।

● सर्दी जुकाम को दूर करने के लिए अदरक के रस में शहद मिला कर लेने से फायदा होता हैं।

● अदरक के सेवन से आप गले की खराश भी दूर कर सकते हैं।

■■ गुड़ ■■
● सर्दियों के दिनों में गुड़ का सेवन जरूर करे।

● सर्दियों के दिनों में तिल और गुड़ से बनी तिलकुट और रेवड़ी खाने से शरीर में गर्मी आती हैं।

● मूंगफली और गुड़ से बनी गज्जक खाने से भी ठण्ड से बचा जा सकता हैं।

● इससे सीने में जमी कफ बाहर निकल जाता हैं।

0 Comments

Leave a Reply