Diabetes Patient को कौन सा जूस पीना चाहिए |
पालक जूस
पालक में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम होती है। पालक डाइटरी फाइबर, मिनरल, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और अनेक विटामिंस से भरपूर होता है। जो इसे शुगर पेशेंट के लिए बेहतरीन विकल्प बनाता है। पालक में मौजूद अल्फा लिपोइक रक्त शर्करा के स्तर को कम करने का काम करता है और शुगर के कारण होने वाली हाथों पैरों में झुनझुनी और सुन्नता को रोकने में मदद करता है। इसलिए शुगर के रोगियों को पालक के जूस का सेवन करना चाहिए।
ब्रोकली का जूस
ब्रोकली डाइटरी फाइबर से भरपूर होती है, जिसका सेवन करने से डाइजेशन अच्छा होता है। ब्रोकली का जूस पीने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिलता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद करता है। इस तरह ब्रोकली का जूस पी डायबिटीज पेशेंट के लिए काफी लाभकारी माना जाता है।
आंवले का जूस
डायबिटीज पेशेंट के लिए आंवले का जूस असरदार माना जाता है। आंवले का जूस पीने के लिए दो चम्मच आंवले के जूस में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर ले और सुबह और शाम जूस का सेवन करें।
अनार का जूस
अनार का जूस डायबिटीज आराम दिलाने में काफी मददगार माना जाता है। अनार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा अनार के रस में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, यह फ्री रेडिकल्स से राहत दिलाकर सेल डैमेज के खतरे को कम करने का काम करते हैं। इसलिए मधुमेह के मरीजों के लिए अनार का जूस लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
गाजर का जूस
गाजर का स्वाद हल्का मीठा होता है। लेकिन गाजर के जूस का सही मात्रा में सेवन किया जाए तो यह शुगर लेवल को भी मैनेज करने का काम कर सकता है। दरअसल गाजर में कई ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकते हैं। इसलिए शुगर में गाजर का जूस पीना एक अच्छा विकल्प माना जाता है।
टमाटर का जूस
टमाटर में कैलोरी काफी कम होती है और टमाटर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी लो होता है। टमाटर से शरीर को पोटैशियम और विटामिन जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसलिए टमाटर का जूस शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
करेले का जूस
शुगर के मरीजों के लिए करेले का जूस एक बेहतरीन जूस माना जाता है। दरअसल करेले में एंटी-डायबिटीक गुण मौजूद होते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी प्रभावी होते हैं। इसलिए डायबिटीज पेशेंट को करेले का जूस जरूर पीना चाहिए।
0 Comments