देश में लगातार होने वाले साइबर अपराधों से बचने के कुछ उपाय -
1. यदि आपको इस बारे में कॉल आता हैं कि ट्राई आपका फोन डिस्कनेक्ट करने जा रहा हैं तो जवाब ना दे।
2. किसी कुरियर कंपनी से आपको किसी पैकेज के बारे में फोन आता हैं और कुछ नम्बर दबाने के लिए कहा जाता हैं तो जवाब ना दे।
3. यदि कोई पुलिस अधिकारी आपको फोन करता हैं और आपसे आधार के बारे में बात करता हैं तो जवाब ना दे।
4. यदि कोई पुलिस या सरकारी जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर आपको बताता कि आप "डिजीटल अरेस्ट" में हैं तो जवाब न दे।
5. कोई फोन पर कहता हैं कि आपके लिए या आपके द्वारा भेजे गए किसी पैकेज में ड्रग्स पाए गए हैं , तो जवाब ना दे।
6. यदि कोई कहता हैं कि वह किसी फूड डिलीवरी कंपनी से हैं, और उसे एक या कुछ और नंबर दबाकर आपके पते की पुष्टि करनी हैं तो ऐसा न करें।
7. यदि कोई आपसे आर्डर या राइड या कुछ और रद्द करने के लिए ओटीपी देने के लिए कहता हैं तो किसी भी स्थिति में अपना OTP ना दे।
8. कभी भी वीडियो मोड पर किसी फोन का जवाब न दें, ऑफलाइन सत्यापित करें।
9. हमेशा जांच करे कि क्या आपके पास आए पत्र अधिकृत सरकारी पोर्टेल से हैं।
10. डिजिटल सुरक्षा के मामले में अपना पता, स्थान, फोन, आधार, पैन, जन्मतिथि, बैंक खाता नंबर या कोई भी व्यक्तिगत विवरण किसी के साथ साझा ना करें ।
11. पैसा तेजी से डबल करने की बात पर सतर्क हो जाएं, समझ लें कि कहीं कुछ गड़बड़ हैं ।
12. शेयर बाजार में निवेश अधिकृत प्लेटफार्म से ही करें। किसी बैंक खाते में सीधे पैसे नही डालें।
13. ईमेल या इंटरनेट मीड़िया पर आया अनजान लिंक पर क्लिक ना करें।
14. सुरक्षित कनेक्शन का उपयोग करे केवल https:// से शुरू होने वाली वेबसाइटस का ही उपयोग करें।
15. साफ्टवेयर, मोबाइल फोन, आपरेटिंग सिस्टम को अपड़ेट रखें।
16. भरोसेमंद वेबसाइट से ही खरीदारी करें।
17. अंजान नंबर से आने वाली वीड़ियो कॉल ना उठाये
18. कभी किसी अनजान व्यक्ति से बैंक खाता ना खुलवाएं, इसके लिए सीधे बैंक जाए।
19. टेलीग्राम पर कोई जॉब करने के लिए कहे तो उसे ब्लॉक कर दे, शुरू में आपको 100 से 500 रूपये देने का लालच देगे, बाद में आपसे लाखों लूट लेगें।
20. यदि आपके साथ ठगी हुई हैं राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय क्राइम रिकार्ड पोर्टेल पर तुरन्त शिकायत करें।
0 Comments